Wednesday, February 11, 2026
24.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeदेश विदेशयू.के. रॉयल अवार्ड से नवाज़ी गयी पिंक रिक्शा चालक आरतीडीएम की अभिनव...

यू.के. रॉयल अवार्ड से नवाज़ी गयी पिंक रिक्शा चालक आरतीडीएम की अभिनव पहल पर पिंक रिक्शा की सारथी बनीं थी 05 महिलाएंबकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से की भेंट

यू.के. रॉयल अवार्ड से नवाज़ी गयी पिंक रिक्शा चालक आरती
डीएम मोनिका रानी की अभिनव पहल पर पिंक रिक्शा की सारथी बनीं थी 05 महिलाएं
बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से की भेंट
अखिलेश श्रीवास्तव
बहराइच 24 मई। गांधी जयन्ती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2023 को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बैंकों से ऋण दिलाकर जिले की पांच महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए उन्हें पिंक रिक्शा उपलब्ध कराकर अभिनव पहल की थी। नगरीय विकास अभिकरण द्वारा संचालित स्वः रोज़गार कार्यक्रम (एस.ई.पी.आई.) अन्तर्गत चयनित तलाकशुदा निराश्रित 05 महिलाओं बिट्टा, सायरा, मेघा, शिव कुमारी व आरती को शहर की सड़कों पर पिंक आटो का सारथी बनने का अवसर मिला था।


जनपद बहराइच के रिसिया ब्लॉक की रहने वाली पिंक रिक्शा चालक आरती को 22 मई 2024 को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रिंस ट्रस्ट के द्वारा यू.के. रॉयल अवार्ड से नवाज़ा गया है। आगा ख़ान फाउण्डेशन से जुड़ी हुई आरती को ज़िला प्रशासन की ओर से 02 अक्टूबर 2024 को उत्तर प्रदेश सरकार की पिंक ई रिक्शा स्कीम के तहत ई-रिक्शा मिला था। जहां तक बात की जाय यू.के. रॉयल अवार्ड की तो इसके लिए सम्पूर्ण विश्व से नामांकन मांगा गया था। ई-रिक्शा चालक आरती का चयन ’अमल क्लूनी महिला सशक्तिकरण’ अवॉर्ड के लिए हुआ है।


कार्यक्रम के लिए लन्दन आने जाने के लिए प्रिंस ट्रस्ट के द्वारा आरती को सहयोग किया गया और आगा ख़ान फाउण्डेशन की सी.ई.ओ. टिनी साहनी और कार्यक्रम अधिकारी सीमा शुक्ला ने इस कार्यक्रम में आरती के साथ प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त आरती सहित अन्य प्रतिभागियों के विश्व प्रसिद्ध बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से मुलाकात का अवसर भी प्राप्त हुआ।
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने रिक्शा चालक आरती को यू.के. रॉयल अवार्ड मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि यह जनपद के लिए गौरव की बात है। डीएम ने कहा कि आरती को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने से आकांक्षात्मक जनपद बहराइच में महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। डीएम ने कहा कि उन्हें विश्वास है जिले की महिलाएं आरती से प्रेरणा लेकर अपने लिए स्वावलम्बन की राह चुनकर नई इबारत लिखने का संकल्प लेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular