Wednesday, February 11, 2026
22.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेशलघु मध्यम एवं बड़े अखबारों को परिभाषित कर विज्ञापन कोटा निर्धारित करने...

लघु मध्यम एवं बड़े अखबारों को परिभाषित कर विज्ञापन कोटा निर्धारित करने की मांग

लघु मध्यम एवं बड़े अखबारों को परिभाषित कर विज्ञापन कोटा निर्धारित करने की मांग

यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की प्रेस काउंसिल की उप समिति से भेंट

लखनऊ । 3 मार्च। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन में प्रेस काउंसिल आफ इंडिया से लघु मध्यम एवं बड़े अखबारों की श्रेणी को परिभाषित करने और उसे पर केंद्र एवं राज्य सरकारों से अमल करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।
यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने शिवशरण सिंह के नेतृत्व में प्रेस काउंसिल की विज्ञापन नीति के संबंध में गठित उप समिति के संयोजक गुरिन्दर सिंह को दिए गए ज्ञापन में सभी श्रेणी के अखबारों को विज्ञापन के कुल बजट का निश्चित प्रतिशत आवंटित करने की मांग भी की है। यूनियन की मांग है कि भाषाई अखबारों , उत्तर प्रदेश के संबंध में हिंदी और उर्दू अखबारों का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापनों के भुगतान में हो रहे अनावश्यक विलंब और कमीशन की कटौती के मद्देनजर विज्ञापन का भुगतान बिल सीधे सूचना विभाग द्वारा किए जाने की मांग की ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular