Wednesday, February 11, 2026
16.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेशव्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, प्रतिष्ठित समाजसेवी गौरीशंकर भानीरामका का निधन, व्यापारी जगत...

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, प्रतिष्ठित समाजसेवी गौरीशंकर भानीरामका का निधन, व्यापारी जगत व समाज में शोक की लहर

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, प्रतिष्ठित समाजसेवी गौरीशंकर भानीरामका का निधन, व्यापारी जगत व समाज में शोक की लहरबहराइच, 23 सितम्बर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बहराइच के जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रतिष्ठित व्यापारी नेता गौरीशंकर भानीरामका का सोमवार की देर रात निधन हो गया। 80 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने बहराइच स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से जिले के व्यापारिक व सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।परिजनों ने बताया कि बुधवार 24 सितम्बर को शहर के त्रिमुहानी घाट शवदाह स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी शव यात्रा डीएसएल ग्रीन सिटी [DSL GREEN CITY] स्थित उनके निज निवास से त्रिमुहानी घाट के लिए बुधवार सुबह 8.30 बजे प्रस्थान करेगी।अंतिम दर्शन हेतु उनका पार्थिव शरीर दरगाह रोड स्थित उनके आवास पर रखा गया है। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र-पुत्रियों सहित नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।स्वर्गीय भानीरामका 1985 में व्यापार मंडल के बहराइच जिलाध्यक्ष बने थे और चार दशक तक लगातार इस पद को सुशोभित करते रहे। व्यापार जगत की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुँचाना तथा छोटे-बड़े व्यापारियों की आवाज बनना उनकी प्राथमिकता रही।व्यापारी हित सर्वोपरि की भावना-व्यापार मंडल के तमाम आंदोलनों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती आई थी। व्यापारियों के बड़े से बड़े मसले वह सरलतापूर्वक सुलझा देते थे। अधिकारियों से उनके मधुर संबंध थे, बावजूद इसके व्यापारी हित में वह कभी समझौता नहीं करते थे। यही कारण रहा कि उन्हें हमेशा एक सशक्त और निर्भीक व्यापारी नेता के रूप में याद किया जाता रहेगा।गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने लंबे समय तक सेवा दी। वह रोटरी क्लब बहराइच के संस्थापक सदस्यों में शामिल होकर इस सामाजिक संगठन के तमाम बड़े पदों पर रहे। समाज सेवा से जुड़े कार्यों में उन्होंने सदैव अग्रणी भूमिका निभाई। अग्रवाल समाज में भी उनका उल्लेखनीय योगदान था, समाज द्वारा उन्हें “अग्रकुल गौरव” की उपाधि प्रदान की गई थी। इसके अतिरिक्त अनेक गैर राजनीतिक सामाजिक संस्थाओं, स्कूल, कालेज, धार्मिक व खेल से जुड़े संगठनों व कार्यक्रमों में उनकी महत्वपूर्ण सक्रिय भूमिका रहती थी।उनकी सादगी, मिलनसार स्वभाव और जनहित के मुद्दों पर गहरी रुचि ने उन्हें व्यापारियों और समाज के बीच अत्यंत लोकप्रिय बना दिया था।अपने जीवन काल के अंतिम समय तक उन्होंने अपने व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान दिया।उनके निधन पर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, व्यापारी समुदाय, सामाजिक, राजनैतिक व गैर राजनीतिक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अशोक मातनहेलिया, दीपक कुमार सोनी ‘दाऊजी’, आशीष कंसल, कुलभूषण अरोरा, लव मल्होत्रा, बृजमोहन मातनहेलिया, मनीष मल्होत्रा, नवनीत अग्रवाल, विजय छापड़िया, पंकज छाबड़ा, सुमित खन्ना सहित अनेक व्यापारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भानीरामका जी का जाना बहराइच के व्यापार जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular