
श्रीराम क्षत्रिय सेना लखनऊ जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, अभिषेक कुमार सिंह एडवोकेट को समर्थन की घोषणा
तेजस भारत समाचार
अर्चना सिंह
लखनऊ।श्रीराम क्षत्रिय सेना लखनऊ जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज जिला मंत्री लखनऊ मान सिंह तोमर के फरीदीपुर स्थित निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संजय सिंह ने की।

बैठक में संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जमुना बक्स सिंह “निर्भय” ने सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पद हेतु हो रहे चुनाव में अभिषेक कुमार सिंह एडवोकेट को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठन एकजुट होकर अभिषेक कुमार सिंह एडवोकेट को विजय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता अध्यात्म सिंह एडवोकेट, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक कुमार सिंह एडवोकेट, जिला संरक्षक अनिल सिंह गहरवार, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, जिला महामंत्री अमित सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी डी. पी. सिंह चौहान, जिला संगठन मंत्री सम्राट सिंह राजावत एवं गुलाब सिंह सोमवंशी, जिला मंत्री विमल सिंह सोमवंशी एवं मान सिंह तोमर, जिला प्रवक्ता सर्वोत्तम सिंह चौहान एडवोकेट, अरविन्द प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह चौहान, तथा सीतापुर जिलाध्यक्ष बलिराम सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार और चुनावी रणनीतियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।



