
सब रजिस्ट्रार कार्यालय फतेहपुर बना भ्रष्टाचार का अड्डा
तेजस भारत समाचार
अखिलेश श्रीवास्तव
फतेहपुर( बाराबंकी )।सब रजिस्ट्रार कार्यालय फतेहपुर भ्रष्टाचार का अड्डा बनता जा रहा है।इस कार्यालय में मुआयना,नकल से लेकर बैनामा रजिस्ट्री तक में जम कर किसानों का दोहन किया जा रहा है।कार्यालय में दलालों के माध्यम से अवैद्य वसूली अभियान चलाया जा रहा है। हर काम के अलग अलग सुविधा शुल्क देना पड़ता है।किसी रजिस्ट्री में कुछ कमी निकाल कर जांच के नाम पर अवैद्य वसूली अभियान चलाया जा रहा है भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला जा रहा है।
रल्लपल्ली जगत साई आईएएस उप जिला अधिकारी फतेहपुर बाराबंकी के नाक के नीचे भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला जा रहा है।यहां अधिकारी वातानुकूलित कमरे में मजे लेने में व्यस्त है वहीं किसान व्यापारी सब रजिस्ट्रार कार्यालय के दोहन का शिकार हो रहा है। सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामा या वसीयत,अनुबंध के मुआयने में बिना पैसा दिए रिकार्ड तक नही उपलब्ध होता है ।नकल में भी जमकर वसूली होती है कोई सुनने वाला नहीं है। तहसीलों और थानों में भ्रष्टाचार के चलते हाल ही में हुए चुनावों में सत्ता दल की किरकिरी करवा चुकी है मुख्यमंत्री के सख्ती के बाद भी तहसील फतेहपुर का सब रजिस्ट्रार कार्यालय आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा है।



