Wednesday, February 11, 2026
19.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेश*समाजवादी सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सभी कार्य विश्व स्तरीय...

*समाजवादी सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सभी कार्य विश्व स्तरीय किए गए लेकिन आज वही परियोजनाएं है उपेक्षा के शिकार*

समाजवादी सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सभी कार्य विश्व स्तरीय किए गए लेकिन आज वही परियोजनाएं है उपेक्षा के शिकार
👉🏻 अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर विशेष
तेजस भारत समाचार

लखनऊ। समाजवादी सरकार के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में विकसित करने की दिशा में कार्य किया था। एक्सप्रेस वे, हाईवे, रिवर फ्रंट, नदियों की सफाई, खेलों का विकास, स्टेडियम का निर्माण और खेल सुविधाओं के लिए आधारभूत ढांचा बनाने का कार्य, अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का निर्माण, गांवो में सुविधाओं का विकास, खेती और किसानी के लिए नई-नई योजनाएं, बिजली क्षेत्र में कार्य और कानून व्यवस्था के लिए पुलिस को नए तरीके से तैयार करने का काम किया था। लेकिन भाजपा सरकार ने पिछले 7 साल में सब कुछ बर्बाद कर दिया, भाजपा ने एक भी विद्युत उत्पादन की इकाई नहीं लगाई, विकास को रोक दिया। राजनीतिक द्वेष भावना से कार्य किया।


भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है। समाजवादी सरकार में हुए विकास कार्यों को अपना नाम देकर उसने श्रेय लेने का प्रयास किया जबकि हकीकत में उसने एक भी कार्य नहीं किया। भाजपा सरकार में सत्ता का दुरूपयोग हुआ, हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार और लूट हुई। जय प्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र (JPNIC) का कार्य रोककर और अवरोध पैदा कर लोकनायक के सम्मान को भी भाजपा सरकार ने अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं समाजवादी सरकार में अखिलेश यादव ने सभी कार्य विश्व स्तरीय किए हैं।


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यों की सराहना पूरे देश और दुनिया में हो रही है। अखिलेश यादव द्वारा किए गए कार्य आज देश में उदाहरण के तौर पर लिए जाते हैं। विश्व स्तरीय लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे, इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स सिटी या गोमती रिवर फ्रंट और उसके किनारे बनाया गया स्टेडियम व अन्य सुविधाएं। समाजवादी सरकार में बनाए गए आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अखिलेश यादव ने देश में पहली बार लड़ाकू विमान और मालवाही जहाज को सड़क पर उतार कर अपने विकास के विजन को पूरे देश और दुनिया के सामने रखने का काम किया। देश की सबसे बड़ी सड़क आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे को अखिलेश यादव ने रिकॉर्ड 22 महीने में बना दिया।


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा खेल के क्षेत्र में आधारभूत आधार ढांचे के विकास के लिए समाजवादी सरकार में शहीद पथ के किनारे स्पोर्ट सिटी की आधारशिला रखी गई। इस स्पोर्ट सिटी में बनाया गया अंतर्राष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम आज दुनिया में अपनी पहचान बन चुका है। यह अखिलेश यादव की देन है कि लखनऊ आज पूरी दुनिया में जाना जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर और वर्ल्ड कप के मैच लखनऊ में हो रहे हैं। देश विदेश के खिलाड़ी और दर्शक लखनऊ आते हैं। अखिलेश यादव का ही विजन है कि आज लखनऊ में देश का पहला खेल शहर बनकर तैयार हो रहा है। इकाना स्पोर्ट सिटी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के साथ-साथ इंटरनेशनल स्तर का फुटबॉल स्टेडियम, बैडमिंटन कोर्ट, लॉन टेनिस कोर्ट बनकर तैयार हो गया है। टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल समेत अन्य भी खेल हो सकेंगे। अब क्रिकेट के साथ-साथ लखनऊ कई अन्य खेलों में अंतरराष्ट्रीय मेजबानी करने को तैयार है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नदियों की सफाई की तरफ विशेष ध्यान दिया और गोमती नदी की सफाई कराकर उस पर रिवर फ्रंट बनाकर देश के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया। गोमती के किनारों को हरा-भरा बनाने के साथ पर्यटन के लिए एक बेहतरीन स्थान बनाया गया। साथ-साथ युवाओं को खेलने के लिए क्रिकेट स्टेडियम भी बनाया। अखिलेश यादव गोमती के किनारो को लंदन की टेम्स नदी की तरह विकसित करना चाहते थे।

लेकिन भाजपा सरकार में अखिलेश यादव की सभी विकास परियोजनाएं संकीर्ण राजनीति का शिकार हो गई। भाजपा लोकराज में लोकलाज का निर्वहन करना नहीं चाहती है। अखिलेश यादव के विजन से भाजपा में हताशा है।


भाजपा सरकार को समाजवादी सरकार में हुए विकास कार्यों का नाम बदल कर उसका श्रेय लेने में महारत हासिल है। भाजपा की पूरी सरकार संकीर्ण मानसिकता की शिकार है। उसने अखिलेश यादव जी द्वारा बनवाए गए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदला, कैंसर संस्थान का नाम बदला, मेडिकल कॉलेज के नाम बदले, लेकिन कभी भी यह नहीं बताया कि यह सभी कार्य समाजवादी सरकार में अखिलेश यादव जी ने कराये थे। मेट्रो जहां तक समाजवादी सरकार में चली थी, उससे आगे नहीं बढ़ी। साइकिल ट्रैक भाजपा राज में बर्बाद हो गए। समाजवादी सरकार में अखिलेश यादव ने जितने भी विकास कार्य किए हैं, वह सभी आज पूरी मजबूती के साथ जनता को समर्पित हैं और सभी को उसका लाभ मिल रहा है।


भाजपा सरकार में जितने भी काम हुए हैं सब भ्रष्टाचार के शिकार हुए हैं। लूट और झूठ भाजपा की पहचान है। भाजपा सरकार में जो भी कार्य हुए हैं उसमें जमकर कमीशनखोरी हुई है। फलतः बेहद घटिया निर्माण हुए। वह सब आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से लेकर अयोध्या में हुए घटिया निर्माण कार्य भाजपा के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे है। आलेख राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular