
समिति की बैठक में 50 महिला कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गयातेजस भारत समाचार अर्चना सिंह लखनऊ। गोमती नगर जन कल्याण महा समिति की प्रबंधकारिणी की महत्त्वपूर्ण बैठक होटल प्रकाश इन, गोमती नगर में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध लेखिका एवं पद्मश्री सम्मानित विद्या बिंदु सिंह रहीं।

बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई, जहां समिति के अध्यक्ष डॉ. बी.एन. सिंह, महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला और महिला प्रभारी नीलम सिंह ने उन्हें बुके, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।अपने प्रेरक उद्बोधन में पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह ने महा समिति की महिला प्रभारियों द्वारा किए गए जनहित कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि “महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जुड़कर नेतृत्वकारी भूमिकाओं में आगे आना चाहिए, ताकि जनकल्याण की दिशा में मजबूत सामाजिक परिवर्तन स्थापित हो।”महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला ने समिति द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक अभियानों और गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा महिला प्रभारी नीलम सिंह, डॉ. शीला शुक्ला, अर्चना शुक्ला, शशि निगम, अंजली उपाध्याय, अल्पना चौबे, पूनम गुप्ता, बीना शर्मा, किरण सिंह सहित कुल 50 सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. नम्रता सूरी ने महिलाओं को स्वास्थ्य एवं जीवनशैली संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा प्रतिभागियों के प्रश्नों के समाधान भी दिए।बैठक में कार्यवाहक महासचिव कर्नल ए.एन. पांडे, सचिव सी.जी. नायर, संजय निगम, संगठन सचिव ए.के. गुप्ता, कोषाध्यक्ष पी.आर. पांडे, सेवा प्रमुख नफ़ीस अहमद, खंड प्रभारी विवेक शुक्ला सहित विभिन्न खंडों की महिला प्रभारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजित संचालन बीना शर्मा ने किया।अंत में अध्यक्ष डॉ. बी.एन. सिंह ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा बैठक की औपचारिक समाप्ति की घोषणा की।यह बैठक महिला नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक विकास के प्रति समिति की प्रतिबद्धता को पुनः मजबूत करती है।



