
के रविन्द्र नायक उपाध्यक्ष एवं सुख लाल भारती सदस्य राज्य लोक सेवा अधिकरण उत्तर प्रदेश बने
तेजस भारत समाचार
लखनऊ।उत्तर प्रदेश लोक सेवा अधिकरण 1976 (उत्तर प्रदेश अधिनियम 17 1976) की धारा 3 की उपधारा (7) के अधीन शक्ति का प्रयोग करते हुए राज्यपाल उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश से प्रभावी परामर्श प्राप्त करके सुख लाल भारती सेवा निवृति सचिव ग्राम्य विकास शासन आई ए एस को उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा अधिकरण लखनऊ में सदस्य ( प्रशासकीय ) के पद पर नियुक्त किया है।उक्त के संबंध में उदय प्रताप सिंह ने न्याय अनुभाग से पत्र जारी किया गया है।
सुख लाल भारती सेवा निवृति सचिव ग्राम्य विकास शासन आई ए एस एक सफल मेहनती अधिकारी है अपने कार्यकाल में उन्होंने शासन की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का अमली जामा पहनने का काम किया था।शासन की लोकप्रिय विकाश योजनाओं को समाज के अंतिम जरूरत मंद को पहुंचने का काम किया था।और एक लोकप्रिय अधिकारी अपने सेवा काल में बने रहे।



