
सुनो सरकार
तेजस भारत समाचार
इंदौर।इरा कायस्थ सोशल ग्रुप की मासिक सभा का आयोजन किया गया।ग्रुप की अध्यक्ष वीना सक्सेना ने बताया कि इस अवसर पर *सुनो सरकार* कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें इंदौर की अनेकों समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षण किया गया। यातायात, रोड, मिलावट, डॉग, ड्रग , युवाओं में बढ़ते अनैतिक संबंध और नशे की लत,बेतरतीब शहरी विकास पान बीड़ी गुटका आदि समस्याओं पर महिलाओं ने अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि इंदौर को स्वच्छ के साथ सबसे स्वस्थ शहर बनाने का भी प्रयास भी करना चाहिए और मिलावटी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए। इस अवसर पर महिलाओं ने बुनकरों को प्रोत्साहन देने के लिए हस्तकला व विभिन्न प्रांतो की विशेष साड़ियों को पहन कर आइ जिसमें चंदेरी कोटा मणिपुरी महेश्वरी बलूची कश्मीरी सिल्क कोसा, कोटा बनारसी कांजीवरम,एवं अन्य अनेकों प्रकार की साड़ियां पहन कर आई और उसके विशेषता के बारे में भी बताया । कार्यक्रम की संयोजिका थी उषा श्रीवास्तव आरती सक्सैना गीता श्रीवास्तव और मिनी सक्सेना। प्रतियोगिता में विजेता रही संगीता श्रीवास्तव ,रीता श्रीवास्तव, श्रद्धा शरण, रागिनी चक्रधर, प्रीति श्रीवास्तव, शोभना श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव।आभार ग्रुप की सचिव आभा कुलीन ने माना।



