कम कीमत में तेज इंटरनेट और OTT चाहिए, ये प्लान है आपके लिए एक दम बेस्ट

कम कीमत में तेज इंटरनेट और OTT चाहिए, ये प्लान है आपके लिए एक दम बेस्ट

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को लुभाने के लिए फाइबर सुपर प्लस ओटीटी प्लान पर शानदार डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है। इस स्पेशल ऑफर के तहत उपभोक्ताओं को लगातार 6 महीने तक मासिक बिल पर छूट दी जा रही है।

हाई स्पीड इंटरनेट, भारी-भरकम डेटा और 25 से अधिक एंटरटेनमेंट ऐप्स के साथ आने वाला यह ऑलराउंडर प्लान अब पहले से काफी किफायती हो गया है।

200Mbps की सुपरफास्ट स्पीड और 5000GB इंटरनेट डेटा

बीएसएनएल के इस 'Fibre Super Plus OTT' प्लान में यूजर्स को 200Mbps की हाई स्पीड के साथ हर महीने 5000GB डेटा मिलता है। यह डेटा कोटा समाप्त होने के बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होगा, बल्कि 10Mbps की अनकैप्ड स्पीड पर चलता रहेगा। इसके साथ कंपनी एक फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी उपलब्ध करा रही है, जिसके जरिए देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की जा सकती है।

हर महीने ₹88 की बचत, ऐसे मिलेगा 6 महीने का डिस्काउंट

इस प्रीमियम प्लान का नियमित मासिक शुल्क ₹1199 है, लेकिन स्पेशल प्रमोशनल ऑफर के तहत कंपनी पहले 6 महीनों के लिए ₹88 प्रति माह की सीधी छूट दे रही है। डिस्काउंट लागू होने के बाद यह प्लान सिर्फ ₹1111 प्रति माह में उपलब्ध होगा। 6 महीने की अवधि पूरी होने के बाद सामान्य दर यानी ₹1199 लागू होगी। जो उपभोक्ता बार-बार मंथली बिल भरने से बचना चाहते हैं, वे इसे 6 महीने या 12 महीने की लंबी वैलिडिटी के साथ एकमुश्त भुगतान करके भी एक्टिवेट करवा सकते हैं।

25 से ज्यादा प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म्स और 500+ टीवी चैनल्स का मजा

एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए यह प्लान खास फायदे लेकर आता है। इसमें 25 से अधिक पॉपुलर ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसमें जियो हॉटस्टार, सोनी लिव, जी5, लायंसगेट प्ले, शेमारूमी, हंगामा, एपिक ऑन, चौपाल और मनोरमा मैक्स शामिल हैं। इसके अलावा प्लान में IFTV सर्विस के जरिए 500 से ज्यादा फ्री-टू-एयर टीवी चैनल्स देखने की सुविधा भी मिलती है।

₹999 वाला किफायती 200Mbps प्लान भी है मौजूद

अगर आपका बजट थोड़ा कम है, तो बीएसएनएल का ₹999 प्रति माह वाला 'Fibre Super Star Premium Plus OTT' प्लान भी बेहतरीन विकल्प है। इसमें भी 200Mbps स्पीड और 5000GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसमें जियो हॉटस्टार, जी5, लायंसगेट और एपिक ऑन जैसे प्रमुख ओटीटी ऐप्स और IFTV चैनल्स का एक्सेस दिया जाता है।

घर बैठे कैसे करें नया BSNL फाइबर कनेक्शन बुक?

नए कनेक्शन के लिए ग्राहक नजदीकी बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र, आधिकारिक पोर्टल या BSNL Selfcare ऐप पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा टोल-फ्री व्हाट्सएप नंबर 18004444 पर मैसेज भेजकर भी नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन आसानी से बुक किया जा सकता है।