वैभव सूर्यवंशी से डरा पूरा इंग्लैंड, डेब्यू से पहले ही कप्तान हैरी ब्रूक ने रच डाला ये गुप्त चक्रव्यूह
IND vs ENG के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला हो चुका है लेकिन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अभी तक अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली है। इसके बावजूद युवा बल्लेबाज निरतंर चर्चा का विषय बने हुए हैं। क्रिकेट प्रेमियों को उनके पहले अंतरराष्ट्रीय मैच का इंतजार है। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम भी इस युवा खिलाड़ी को हल्के में लेने के मूड में नहीं दिख रही।
डेब्यू से पहले ही बढ़ी वैभव की चर्चा
वी. सूर्यवंशी ने आईपीएल और इंडिया ए के लिए अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। यही वजह है कि टीम इंडिया के लिए पहला मैच खेलने से पहले ही उनका नाम इंग्लैंड के खिलाड़ियों की रणनीति का हिस्सा बन चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार इंग्लिश टीम उनके खेल को समझने और उन्हें जल्दी रोकने की योजना पर काम कर रही है।
भारतीय प्रशंसकों की नजर अब इस बात पर है कि उन्हें इंग्लैंड के विरुद्ध कब मौका मिलेगा। अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो यह मुकाबला और भी दिलचस्प हो सकता है।
हैरी ब्रूक ने बताई टीम की तैयारी
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने माना कि वैभव सूर्यवंशी एक बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में जो उपलब्धियां वैभव ने हासिल की हैं वह काबिल-ए-तारीफ हैं।
ब्रूक ने ये भी बताया कि उनकी टीम ने पर्दे के पीछे काफी तैयारी की है। उनका कहना है कि गेंदबाजों ने इस बात पर काम किया है कि वैभव को खुलकर खेलने से कैसे रोका जाए। इससे साफ है कि इंग्लैंड की टीम इस युवा बल्लेबाज को गंभीर चुनौती मान रही है।
सैम करन ने भी की खुलकर तारीफ
इंग्लैंड के हरफनमौला क्रिकेटर सैम करन ने भी वैभव सूर्यवंशी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि 15 साल की उम्र में भारतीय टीम में चुना जाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। करन के अनुसार वैभव को जो पहचान मिल रही है वह उनके प्रदर्शन के कारण है।
हालांकि उन्होंने मुस्कुराते हुए यह भी कहा कि वह उम्मीद करेंगे कि वैभव का शानदार खेल उनकी टीम के विरुद्ध देखने को न मिले। इस बयान से यह साफ है कि इंग्लैंड के खिलाड़ी उनके टैलेंट से पूरी तरह परिचित हैं।