IMD का डराने वाला अलर्ट! 20 अगस्त तक भारी बारिश का तांडव, इन 5 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD का डराने वाला अलर्ट! 20 अगस्त तक भारी बारिश का तांडव, इन 5 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम बेहद खराब रहने वाला है। अगर आप कहीं यात्रा की योजना बना रहे हैं या किसानी के काम से जुड़े हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत अहम है।

मौसम विभाग ने 20 अगस्त तक पूरे देश में मानसूनी बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक कई राज्यों में रोजमर्रा का जीवन प्रभावित होने की पूरी आशंका है।

इन राज्यों में जारी हुआ 'ऑरेंज अलर्ट'

आईएमडी ने विशेष रूप से पांच राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है। इनमें उत्तर प्रदेश उत्तराखंड ओडिशा पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाके और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। इन जगहों पर मूसलाधार बारिश के कारण जलभराव और यातायात ठप होने जैसी समस्याएं आ सकती हैं। अगले चौबीस घंटों में गुजरात मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र के तटीय इलाकों गोवा और झारखंड में भी तेज वर्षा के कारण आम दिनचर्या बिगड़ सकती है।

पहाड़ों की यात्रा करने वाले पर्यटक रहें सावधान

पहाड़ी इलाकों का रुख करने वाले पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को अभी अपनी योजना टाल देनी चाहिए। रविवार को जम्मू-कश्मीर लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की पक्की खबर है। वहीं उत्तराखंड में आसमानी बिजली गिरने के साथ तेज आंधी चलने का भी डर है। ऐसे मौसम में भूस्खलन का खतरा काफी बढ़ जाता है जिससे रास्ते बंद हो सकते हैं।

पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर में बिगड़ेगा मौसम

बिहार ओडिशा और झारखंड के लोगों को तेज हवाओं और बिजली चमकने के बीच भारी बारिश का सामना करना पड़ेगा। यहां के किसानों को अपनी फसलों का खास ध्यान रखना होगा क्योंकि यह मौसम खेती को नुकसान पहुंचा सकता है। झारखंड और ओडिशा में बारिश का यह सिलसिला कई दिनों तक रुकने वाला नहीं है। पूर्वोत्तर की बात करें तो असम मेघालय मिजोरम त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भी मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

दक्षिण भारत और अन्य क्षेत्रों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक दक्षिण भारत के कर्नाटक तमिलनाडु केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मौसम काफी अशांत रहेगा। इन तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है। इसके अलावा तेलंगाना पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश यातायात और आम जनजीवन को प्रभावित कर सकती है।

दिल्ली वालों को मिलेगी उमस से राहत

राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए मौसम काफी सुहावना बना रहेगा। आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहने की उम्मीद है। सुबह से लेकर दोपहर और फिर शाम से लेकर रात तक रुक-रुक कर हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। तापमान की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच टिका रहेगा जिससे दिल्लीवासियों को चिपचिपी गर्मी से काफी निजात मिलेगी।