गंगापुर की चौपाल में पहुंचे मनोज द्विवेदी 'दादा श्री' ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
रायबरेली। सरेनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक डलमऊ के ग्राम गंगापुर में रविवार, 1 नवंबर 2026 को ग्रामवासियों की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री फाउंडेशन के चेयरमैन एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनोज द्विवेदी 'दादा श्री' बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामवासियों ने माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
चौपाल के दौरान मनोज द्विवेदी ने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने गांव के लोगों के साथ खुलकर संवाद किया तथा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और क्षेत्र की जरूरतों को उनके सामने रखा। दादा श्री ने सभी की बातें गंभीरता से सुनीं और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
चौपाल में मौजूद ग्रामवासियों ने मनोज द्विवेदी के प्रति अपना विश्वास जताते हुए कहा कि वे उनके साथ हैं और क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों में उनका सहयोग करेंगे। ग्रामीणों के इस समर्थन और स्नेह से दादा श्री अभिभूत नजर आए।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मनोज द्विवेदी ने कहा कि सरेनी विधानसभा क्षेत्र की सेवा करना, जनता की समस्याओं का समाधान कराना और हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता और संकल्प है। उन्होंने कहा कि जनसेवा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि उनके लिए प्रतिबद्धता का विषय है।
कार्यक्रम के अंत में मनोज द्विवेदी ने ग्रामवासियों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। गंगापुर की इस चौपाल को ग्रामीणों और समाजसेवी के बीच संवाद एवं आपसी विश्वास का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।