जल्द हॉरर फिल्म में नजर आएंगी ‘द केरल स्टोरी’ फेम अदा शर्मा

जल्द हॉरर फिल्म में नजर आएंगी ‘द केरल स्टोरी’ फेम अदा शर्मा

बहराइच में बोलीं अभिनेत्री, शूटिंग लगभग पूरी; ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के शोरूम का किया उद्घाटन


बहराइच, 23 अक्टूबर। ‘द केरल स्टोरी’ फेम अभिनेत्री अदा शर्मा जल्द ही एक हॉरर फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।शुक्रवार को बहराइच पहुंचीं अदा शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फिल्म को सरप्राइज के तौर पर दर्शकों के सामने लाने की योजना है, इसलिए फिलहाल इसके बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकतीं।

अदा शर्मा यहां "ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स" के नए शोरूम का उद्घाटन करने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि आभूषण भारतीय परंपरा और व्यक्तिगत स्टाइल का खूबसूरत संगम हैं। "ऐश्प्रा" जैसे विरासत वाले ब्रांड के साथ जुड़ना उनके लिए खास अनुभव है।

गोरखपुर में वर्ष 1940 में शुरू हुए ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने शुक्रवार को बहराइच के अलावा लखनऊ, मिर्जापुर और बिहार के बेतिया में भी नए शोरूम शुरू किए। 

कंपनी के निदेशक वैभव सराफ ने बहराइच के "ब्लिस रिजॉर्ट" में पत्रकारों से बताया कि चार नए शोरूम खुलने के साथ कंपनी के संचालित स्टोर की संख्या 16 से बढ़कर 20 हो गई है। इसके अलावा तीन और शोरूम का निर्माण कार्य जारी है। कंपनी ने मार्च 2028 तक देशभर में 30 स्टोर संचालित करने का लक्ष्य रखा है।

सराफ ने कहा कि ग्राहकों का भरोसा वर्ष 1940 से कंपनी की सबसे बड़ी पूंजी रहा है। बहराइच में नए शोरूम की शुरुआत इसी विरासत को आगे बढ़ाने और अधिक ग्राहकों तक पहुंचने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी का प्रयास ग्राहकों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और आभूषणों की विविध रेंज के साथ बेहतर खरीदारी अनुभव उपलब्ध कराना है। बेतिया में शोरूम खुलने के साथ कंपनी ने बिहार में भी पहली बार प्रवेश किया है।

बहराइच के शोरूम में सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों के साथ पारंपरिक, ब्राइडल और आधुनिक डिजाइन की रेंज उपलब्ध होगी। यहां कंपनी के लाइफस्टाइल ज्वेलरी ब्रांड ‘ज्वेल स्टोरी’ के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। इसमें युवाओं और रोजमर्रा में पहनने के लिए हल्के व आधुनिक डिजाइन के आभूषण शामिल हैं।

शोरूम के फ्रैंचाइजी संचालक तुलस्यान परिवार ने संयुक्त बयान में कहा कि उनका प्रयास स्थानीय ग्राहकों को पारंपरिक, ब्राइडल और आधुनिक आभूषणों के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने के साथ गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद खरीदारी का अनुभव देना है।

कंपनी की ओर से शोरूम के शुभारंभ पर विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं। निर्धारित नियमों और शर्तों के तहत सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्ज और हीरे के मूल्य पर 30 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध है।

Tags: