दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे मनोज द्विवेदी, आर्थिक सहयोग देकर बढ़ाया संबल
रायबरेली। सरेनी विधानसभा क्षेत्र के लालगंज ब्लॉक में सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए श्री फाउंडेशन के चेयरमैन एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनोज द्विवेदी 'दादा श्री' ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पिछले दिनों हुई दुखद घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं से प्रभावित परिवारों से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
इस क्रम में दादा श्री सबसे पहले ग्राम बेसन का पुरवा, गेगासो पहुंचे, जहां अवध रानी पासवान के निधन पर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और आर्थिक सहायता दी। इसके बाद बाजपेईपुर गेगासो में कमलेश कुमार पासवान एवं धनु लाल पासवान के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर दुख साझा किया और आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
वहीं, ग्राम बाबा का पुरवा मजरा गौरारुपई में गुड्डू दीक्षित के निधन पर उनके आवास पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। देवीदीन का पुरवा मजरा गौरारुपई में आशीष मौर्य के निधन पर भी परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और आर्थिक मदद उपलब्ध कराई।
दौरे के दौरान दादा श्री ने जनेवा कटरा गेगासो निवासी विश्वास वाजपेई के घर पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और आर्थिक सहयोग भी दिया। इसके अतिरिक्त ग्राम कटरा गेगासो में राधेश्याम शुक्ल के मकान गिरने की घटना की जानकारी मिलने पर उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार का हालचाल जाना और आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस दौरान मनोज द्विवेदी 'दादा श्री' ने कहा कि समाजसेवा का वास्तविक उद्देश्य जरूरत के समय लोगों के साथ खड़ा होना है। किसी परिवार पर दुख का पहाड़ टूटता है या कोई विपत्ति आती है तो ऐसे समय में उसे अकेला महसूस नहीं होने देना चाहिए।
श्री फाउंडेशन की इस पहल से प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद के साथ भावनात्मक संबल भी मिला। फाउंडेशन की ओर से यह संदेश दिया गया कि श्री फाउंडेशन परिवार क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा और जरूरतमंदों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेगा